मेलबर्न में भारतीय टैक्सी चालक पर हमला

पुलिस ने शहर के उत्तरी हिस्से में शनिवार को भारतीय चालक को निशाना बनाने वाले दंपति की तस्वीरें जारी की हैं।

पुलिस का कहना है कि हमले के नस्ली होने का कोई प्रमाण नहीं है। भारतीय चालक ने पुलिस को बताया कि उसने एंबुलेंस बुलवाई और चेहरे पर आई चोटों की वजह से उसे नार्थन हॉस्पिटल जाना पड़ा।

समाचार एजेंसी एपीपी ने खबर दी है पीड़ित ने घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि वह शनिवार को रिजर्वियर के समरहिल होटल पर रुका हुआ था। करीब 1.25 बजे पांच लोगों ने उसे चलने के लिए कहा । उसने निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियों को ले जाने से इंकार कर दिया और उनमें से सिर्फ एक दंपति को ही टैक्सी में बैठने दिया।

पुलिस के मुताबिक महिला अपने मित्रों के टैक्सी में न बैठ पाने से बहुत नाराज थी। प्लेंटी रोड पर टैक्सी चालक की पुरूष ने पिटाई की। उसके बाद वह दंपति ट्राम में सवार होकर चला गया।

आस्ट्रेलिया में हाल में भारतीयों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। दो भारतीयों की तो उनमें मौत तक हो चुकी है। हाल ही में भारतीय टैक्सी चालकों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। गत 16 जनवरी को बेलारात शहर में टैक्सी चालक को निशाना बनाया गया था। यह हमला भारतीय टैक्सी चालक हमले के आरोप में एक व्यक्ति को तीन महीने की सजा होने के एक दिन बाद सामने आया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+