कोहरे ढकी दिल्ली, 22 उड़ानों में विलंब (लीड-1)
नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार को घने कोहरे की वजह से 20 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। कोहरे से दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही।
हवाई अड्डे एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली से जाने वाली और यहां आने वाली 22 उड़ानों में कम दृश्यता की वजह से विलंब हुआ है।"
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हवा न चलने की वजह से घना कोहरा छाया रहा। उन्होंने कहा, "हवा नहीं चल रही है इस वजह से वातावरण सामान्य नहीं है।"
अधिकारी ने कहा, "उम्मीद है कि हवा चलेगी जिससे कोहरा छंटेगा। परंतु अगर हवा नहीं चलती है तो कोहरा और घना हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications