विप्रो के शुद्ध लाभ में तीसरी तिमाही में 21 प्रतिशत की वृद्धि
बेंगलुरू, 20 जनवरी (आईएएनएस)। विप्रो लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2009-10 की तीसरी तिमाही में 12.17 अरब रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। भारतीय लेखा मानकों के हिसाब से कंपनी के लाभ में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
विप्रो द्वारा बुधवार को दी गई सूचना के अनुसार तीसरी तिमाही में उसका राजस्व 6,966 करोड़ रुपये रहा। भारतीय लेखा मानकों के हिसाब से वार्षिक आधार पर इसमें पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नियामक मानकों के हिसाब से शुद्ध आय वार्षिक आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 25.9 करोड़ डॉलर और कुल आय छह प्रतिशत बढ़कर 1.5 अरब डॉलर रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications