बिहार में जारी है कड़ाके की सर्दी
पटना, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में पछुआ हवाओं के कारण कड़ाके की सर्दी जारी है। हल्के बादल छाये रहने के कारण बुधवार को भी लोगों को खिली धूप नसीब नहीं हो पाई।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राज्य में सबसे सर्द क्षेत्र गया रहा जहां का न्यूनतम तापमान 7़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को गया का न्यूनतम तापमान 5़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम का सबसे कम तापमान था।
पटना का न्यूनतम तापमान बुधवार को 9़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार की तुलना में 0.2 डिग्री अधिक है। पटना में 13 जनवरी को इस मौसम का सबसे सर्द दिन था जब यहां का न्यूनतम तापमान 4.8 तक जा पहुंचा था। बुधवार को पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 8़ 8 तथा भागलपुर का न्यूनतम तापमान 9़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आद्र्रता अधिक होने से घना कोहरा छाया रहेगा। उन्होंने बताया कि पछुआ हवाओं के कारण राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications