राज्यों के श्रम मंत्रियों का सम्मेलन 22 जनवरी को
इस सम्मेलन में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा अधिनियम, 2008 के कार्यान्वयन सहित इस कानून के तहत राज्यों में तैयार किए गए नियमों, राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के संविधान और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण संबंधी मसलों पर चर्चा होगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तेजी से कार्यान्वयन और देश के बाकी जिलों में इसके विस्तार पर भी सम्मेलन में चर्चा होगी। निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के मसलों पर भी विचार किया जाएगा।
सम्मेलन के एजेंडे में भारतीय औद्योगिक संस्थानों का आधुनिकीकरण और उन्नयन, रोजगार कार्यालयों का आधुनिकीकरण तथा राज्यों में ईआईसी योजनाओं के कार्यान्वयन को भी शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications