संयुक्त राष्ट्र सैनिकों को बैंकों के मलबों की तलाश
पोर्ट-ओ-प्रिंस, 20 जनवरी (आईएएनएस)। हैती में भूकंप के बाद राहत कार्यो में लगे संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों से ध्वस्त बैंकों के मलबे से नकदी बरामद करने को कहा गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हैती के प्रधानमंत्री जीन-मैक्स बेलेरिवे के एक सलाहकार ने राष्ट्रपति भवन के समीप संवाददाताओं को बताया कि 'यूएन स्टैबिलाइजेशन मिशन इन हैती' (एमआईएनयूएसटीएएच) राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में ध्वस्त बैंकों के मलबे से नकदी बरामद करने के विशेष अभियान पर है।
सलाहकार ने कहा कि बैंकों को शीघ्र ही खोलने की योजना है लेकिन इसकी कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं है।
इससे पहले मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हैती में 3,500 और अन्य संयुक्त राष्ट्र सैनिकों और पुलिस अधिकारियों को तैनात करने की मंजूरी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications