हैती के क्लिनिक में चिकित्सकों ने संजय गुप्ता को अकेला छोड़ा (लीड-1)

वाशिंगटन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। विनाशकारी भूकंप की चपेट में आए कैरेबियाई देश हैती में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण चिकित्सक और नर्स पूरी क्लिनिक को सीएनएन के मुख्य चिकित्सा संवाददाता संजय गुप्ता के हवाले छोड़ कर वहां से चले गए। गुप्ता अकेले ही रातभर रोगियों की देखभाल करते रहे, जिनमें से कुछ लोग बहुत बुरी तरह जख्मी थे।

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक गुप्ता ने 'सीएनएन' की सहयोगी समाचार नेटवर्क 'एचएलएन' को मंगलवार को बताया कि पिछले शुक्रवार की रात घटी इस घटना से वह चकित हैं।

जब गुप्ता ने कुछ चिकित्सकों को सामान बांधते हुए देखा तो उन्होंने अपने दल के सदस्यों की ओर देखा और कहा, "मैं तो यहां रुकूंगा। आप लोग अपना तय करें कि क्या चाहते हैं। इस तरह हमारे पूरे दल ने वहां रुकने का निश्चय किया और हमने रातभर घायलों की सेवा की।"

यह पूछे जाने पर कि क्या चिकित्सक पूरी तरह अपनी इच्छा से क्लिनिक छोड़ कर चले गए थे, इस पर गुप्ता ने कहा कि उन्हें लगता है कि चिकित्सकों को वहां से जाने का आदेश दिया गया होगा। "वास्तव में मैं कल्पना नहीं कर सकता कि वे वहां से जाना चाहे होंगे।"

दूसरे दिन वापस लौटे एक चिकित्सक ने गुप्ता से कहा कि वह बहुत शमिर्ंदा है।

ज्ञात हो गुप्ता का नाम राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सर्जन जनरल के पद के लिए सोचा था, लेकिन पारिवारिक और करियर संबंधी कारणों से उन्होंने अपना नाम पिछले मार्च महीने में वापस ले लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+