डेमोकेट्रिक पार्टी ने मैसाचुसेट्स सीट गंवाई
वाशिंगटन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्वोत्तर राज्य मैसाचुसेट्स के मतदाताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की डेमोक्रेटिक पार्टी को एक बड़ा झटका देते हुए सीनेटर टेड केनेडी की सीट पर रिपब्लिकन उम्मीदवार को विजयी बनाया है। केनेडी का पिछले बरस निधन हो गया था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार टेलीविजन चैनलों के अनुसार राज्य विधायिका के सदस्य स्कॉट ब्राउन 52 प्रतिशत मतों के साथ विशेष चुनाव में विजयी रहे। डेमोकेट्रिक पार्टी की उम्मीदवार मार्था कोएकली को करीब 47 प्रतिशत मत मिले।
इस हार के बाद 100 सदस्यीय सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों की संख्या घटकर 59 रह गई। सीनेट में अधिकांश प्रस्तावों को पारित करने के लिए 60 सदस्यों के बहुमत की आवश्यकता होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications