उपन्यासकार रॉबर्ट पार्कर नहीं रहे
लास एंजेलिस, 20 जनवरी (आईएएनएस)। प्रसिद्ध उपन्यासकार रॉबर्ट पार्कर का निधन हो गया है। वह 77 वर्ष के थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पार्कर ने मैसाचुसेट्स स्थित अपने आवास पर मंगलवार को अंतिम सांस ली। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ।
प्रकाशन से जुड़े अपने 37 साल के करियर में पार्कर ने कुल 65 किताबों को प्रकाशित किया। उन्होंने 'स्पेंसर ऑफ हायर' जैसी प्रसिद्ध पुस्तक लिखी। उनकी इस पुस्तक पर कई मशूहर टेलीविजन कार्यक्रम भी बने
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications