लखनऊ में डी कंपनी का गुर्गा गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने बुधवार शाम लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर एटीएस ने सोमवार देर रात लखनऊ के बलिर्ंगटन चौराहे से डी कंपनी के सदस्य मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया।
लाल ने बताया कि बलरामपुर जिला निवासी अशरफ ने डी कंपनी के कई शातिर शूटरों के फर्जी पासपोर्ट बनवाकर उन्हें विदेश भेजने में मदद की। पिछले कई सालों से यह भारत-नेपाल सीमा पर गिरोह का कामकाज देखता था।
लाल के मुताबिक अशरफ से पूछताछ में उत्तर प्रदेश में डी कंपनी के नेटवर्क के बारे में काफी जानकारियां मिली हैं, जिन पर एटीएस काम कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications