शरद पवार को पद हटाएं प्रधानमंत्री : मायावती (लीड-1)
लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने कहा कि देश के कृषि मंत्री के लगातार गैर जिम्मेदाराना बयानों से महंगाई बढ़ रही है। केंद्र सरकार के ऐसे बयान जमाखोरों के हौसले बढ़ाते हैं और वे जमाखोरी करते हैं, जिससे महंगाई बढ़ रही है।
मायावती ने कहा कि चीनी और दाल के बाद अब दूध के दाम भी बढ़ेंगे क्योंकि पवार ने आज दूध के संबंध में भी गैरिजम्मेदाराना बयान दिया है।
महंगाई को लेकर केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के आ रहे बयानों को गैरिजम्मेदाराना बताते हुए मायावती ने प्रधानमंत्री से उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है।
कृषि मंत्री ने आज ही एक बयान दिया था कि उत्तर भारत में दूध उत्पादन में कमी होने से यहां आने वाले दिनों में दूध के दाम बढ़ सकते हैं। मायावती ने कहा कि यदि पवार को 27 जनवरी के पहले कृषि मंत्री पद से नहीं हटाया जाता तो वह प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक का बहिष्कार करेंगी। मालूम हो कि महंगाई के संबंध में मुख्यमंत्रियों की बैठक 27 जनवरी को दिल्ली में बुलाई गई है।
बसपा प्रमुख ने कहा कि पवार को नहीं हटाने पर यह साबित हो जाएगा कि उनके बयानों में प्रधानमंत्री की भी साजिश है। उन्होंने यह भी कहा कि जो मुख्यमंत्री गंभीर होगा वह इस बैठक में शामिल नहीं होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications