सीडी प्रकरण की जांच के लिए तैयार हूं : सांसद (लीड-1)
कश्यप ने मंगलवार को शिमला में जारी की गई इस सीडी के संदर्भ में अपने रुख को स्पष्ट करते हुए संवाददाताओं को बताया, "मैं किसी भी एजेंसी द्वारा की जाने वाली किसी भी तरह की जांच का सामना करने को तैयार हूं।"
यह सीडी चुनिंदा पत्रकारों, विधायकों और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को भेजी गई तीन सीडियों में से एक है। अन्य दो सीडी में से एक ऑडियो सीडी में मुख्यमंत्री धूमल से मिलती-जुलती आवाज वाले शख्स को कथित तौर पर राज्य के सतर्कता प्रमुख को यह आदेश देते सुना जा सकता है कि केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के फोन को टैप किया जाए।
दूसरी सीडी में धूमल से मिलती-जुलती आवाज वाले शख्स को पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सुखराम और शांता कुमार के बारे में चर्चा करते सुना जा सकता है।
कश्यप ने कहा, "मैंने अभी तक वीडियो सीडी नहीं देखी है लेकिन यह तकनीकी रूप से बनाई गई है और फर्जी जान पड़ती है। मेरे 30-32 साल के राजनीतिक कॅरियर को मिट्टी में मिलाने की यह एक राजनीतिक साजिश है। यदि यह सीडी सही साबित हो जाए तो मैं लोकसभा से इस्तीफा दे दूंगा।"
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस सीडी मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं।
इस मामले पर धूमल ने आईएएनएस से कहा, "मैंने ऑडियो सीडी की प्रामाणिकता जानने के लिए बुधवार सुबह ही जांच के आदेश दे दिए। आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) एक निश्चित समयसीमा के भीतर इस मामले की जांच करेगा।"
धूमल ने कहा, "अगर यह सीडी प्रामाणिक नहीं है तो सीआईडी इसकी जांच करेगी कि इस पूरे प्रकरण के पीछे किसका हाथ है। यह 'कट-एंड-पेस्ट' के जरिए किया गया काम है। किसी विशेष मकसद से इस सीडी के साथ छेड़छाड़ की गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications