बर्लुस्कोनी पर हमला करने वाला मनोरोग अस्पताल में
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मजिस्ट्रेट क्रिस्टिना डी सेंसो ने 42 वर्षीय मैसिमो तार्ताग्लिया को सैन कार्लो अस्पताल भेजने का आदेश दिया। तार्ताग्लिया ने गत 13 दिसंबर को मिलान में बर्लुस्कोनी पर हमला किया था।
इस हमले में बर्लुस्कोनी के दो दांत और नाक टूट गई थी। इस वजह से बर्लुस्कोनी को चार दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications