हैती में हफ्ते भर बाद मलबे से महिला सुरक्षित निकली
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस महिला को मेक्सिको और जर्मनी के राहत दल ने मलबे से बाहर निकाला। महिला का कहना है कि मलबे में तीन और लोग जिंदा थे।
उल्लेखनीय है कि विगत 12 जनवरी को हैती के समयानुसार शाम 4.53 बजे भूकंप आया था। इसका केंद्र राजधानी से 15 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। अधिकारियों का कहना है कि 200,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इंड-एशियेन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications