अमेरिका की सूची में यमन के आतंकी समूह भी शामिल
एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अल कायदा इन द अरबियन पेनिनसुला (एक्यूएपी) सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया में हमला कर चुका है। उसी तरह क्रिसमस के दिन डेट्रायट में भी समूह ने हवाई जहाज उड़ाने का असफल प्रयास किया था।
राज्य विभग के प्रवक्ता फिलीप क्रावली ने बताया कि विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अटॉर्नी जनरल एरिक होलडर और वित्त मंत्री टिमोथी गेदनर से विमर्श करने के बाद यह फैसला किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्रावली के हवाले से बताया, "इस में प्रावधान है कि एक्यूएपी कहीं भी हथियार नहीं ले जा सकता है। आव्रजन संबंधी निषेध से एक्यूएपी को वित्तीय सहयोग नहीं मिल पाएगा और न्याय विभाग आसानी से एक्यूएपी के सदस्यों पर मुकदमा चला सकता है।"
प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका प्रयास कर रहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों के पास भी इसी तरह के अधिकार मौजूद हों। जिसके जरिये आतंकी समूहों के खिलाफ संपप्ति जब्त करने, यात्रा पर रोक और हथियारों पर रोक लगाया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications