गणतंत्र दिवस का बहिष्कार करेंगे पूर्वोत्तर के अलगाववादी

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा,"गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए कड़ी सर्तकता बरतने के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि आतंकवादी किसी हिंसक घटना को अंजाम न दे सकें।"

इस क्षेत्र के पांच बड़े अलगाववादी समूहों ने गणतंत्र दिवस का बहिष्कार करने की घोषणा की है और साथ ही सुबह से शाम तक हड़ताल भी रहेगी।

यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा), नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी), मणिपुर पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (एमपीएलएफ), कामतापुर लिबरेशन आर्गनाइजेशन (केएलओ) और त्रिपुरा पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (टीपीडीएफ) ने मिलकर बहिष्कार करने की घोषणा की है।

यह अलगाववादी समूह असम, मणिपुर और त्रिपुरा में सक्रिय हैं। अलगाववादी समूहों ने एक पत्रकार को मेल भेजकर बहिष्कार के बारे में बताया।

आईएएनएस को मिले मेल में अलगाववादियों ने कहा, "यह मात्र सामान्य हड़ताल नहीं है। बल्कि इस इलाके के सताए हुए लोगों के लिए काला दिन है। हम भारत सरकार द्वारा उपनिवेश क्षेत्र के आजादी के लिए लोगों से अपील करते हैं कि वह एकजुटता दिखाकर बहिष्कार और हड़ताल को सफल बनाएं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+