हैती के अनाथों को विदेशों में गोद देना अंतिम उपाय: यूनिसेफ
समाचार एजेंसी ईएफईके अनुसार यूनिसेफ की प्रवक्ता वेरोनिके तावेयु ने जेनेवा में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यूनिसेफ का दृष्टिकोण हमेशा से यह रहा है कि जहां भी मानवीय त्रासदी हुई है वहां परिवारों के मिलाने को प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों को विदेशों में गोद देना अंतिम विकल्प होना चाहिए।
तावेयु ने कहा कि यूनिसेफ भूकंप के बाद से अनाथ हुए बच्चों की पहचान कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications