मेट्रो यात्रियों ने 260 बार किया आपातकालीन बटन का दुरुपयोग

डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा, " पिछले तीन महीने में मेट्रो यात्रियों द्वारा आपातकालीन बटन का प्रयोग करने से 13 घंटे के नुकसान का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने इस बटन का 260 बार प्रयोग किया। प्रत्येक बार इसकी वजह मेट्रो परिचालन में दो मिनट से पांच मिनट तक सेवाएं प्रभावित रहीं।"

दयाल ने कहा कि कई यात्रियों ने पिछले कुछ महीनों में ट्रेन लेट होने और ट्रेनों की आवाजाही में देरी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। डीएमआरसी ने पाया कि आपातकालीन बटन का प्रयोग करने के फलस्वरुप अब तक 200 ट्रेनों के परिचालन फेरों को रद्द करना पड़ा।

अनुज दयाल के अनुसार बटन के दुरुपयोग से 300,000 लोग प्रभावित हुए क्योंकि प्रत्येक फेरे में 1,500 यात्री सफर करते हैं। आपातकालीन बटन के प्रत्येक बार दुरुपयोग करने की वजह से प्रभावित ट्रेनों में बटन को सही किए जाने तक पीछे वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई करने की योजना बनाई है। अब से किसी भी यात्री द्वारा आपातकालीन बटन का प्रयोग बिना वजह किए जाने पर डीएमआरसी ऑपरेशन एंड मेंटीनेंस अधिनियम 2002 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+