यूरेनियम को देश से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं देगा ईरान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आईएईए की मूल योजना के मुताबिक ईरान अपने कम संवर्धित यूरेनियम को रूस और फ्रांस भेजेगा, जहां उसका प्रसंस्करण चिकित्सा उद्देश्यों के लिए निर्मित तेहरान के एक परमाणु रिएक्टर में होगा।
एक पश्चिमी राजनयिक ने कहा कि आईएईए प्रमुख युकियो अमानो और वरिष्ठ ईरानी अधिकारी के बीच हुए वार्तालाप में आईएईए की योजना के बदले में किसी नई योजना पर सहमति नहीं हुई।
ईरान ने अमानो से इस महीने के आरंभ में कहा कि वह यूरेनियम को ईरान से बाहर नहीं भेजना चाहता और इसके बजाय ईरान में ही आईएईए के नियंत्रण में यूरेनियम संवर्धन का प्रस्ताव दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications