मलेशियाई प्रधानमंत्री का भारत दौरा शुरू

मलेशियाई नेता का बुधवार को सुबह राष्ट्रपति भवन के अग्रकक्ष में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके साथ ही उनका पांच दिवसीय सरकारी दौरा शुरू हो गया।

रजाक मंगलवार की रात भारत पहुंचे थे। उन्होंने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से बुधवार को मुलाकात की और अगले सप्ताह आने वाले भारतीय गणतंत्र दिवस के लिए मलेशियाई जनता की ओर से शुभकामनाएं दी।

रजाक ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष, सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की।

विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने रजाक से मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों और समझौतों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ शाम की मुलाकात के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर होने वाला है।

अधोसंरचना, आईटी, बायोटेक्नोलॉजी, ऊर्जा और शिक्षा दोनों देशों के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्र के रूप में उभरे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+