मणिपुर में ग्रेनेड हमला, 3 घायल
पुलिस के एक प्रवक्ता बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध आतंकवादियों ने एक पुल के निकट ग्रेनेड फेंका। यह पुल पुलिस प्रमुख के आवास से लगभग 100 मीटर की दूरी पर है।
प्रवक्ता ने कहा, "इस हमले में पैदल चल रहा एक व्यक्ति और मोटरसइकिल से जा रहे दो लोग घायल हो गए।" घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर है।
अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस हमले के पीछे किस आतंकवादी संगठन का हाथ है। एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications