पश्चिम बंगाल में 2015 तक शुरू हो जाएगा जेएसडब्ल्यू का विद्युत संयंत्र

कंपनी की ओर से एक बयान में बुधवार को कहा गया है कि कंपनी बोर्ड ने अपनी सहयोगी इकाई जेएसडब्ल्यू बंगाल स्टील को जेएसडब्ल्यू इनर्जी के साथ मिलकर एक विशेष उद्देश्यीय इकाई (एसपीवी) गठित करने को अपनी मंजूरी दे दी है। इस इकाई का इस्तेमाल विद्युत संयंत्र स्थापित करने में किया जाएगा। यह संयंत्र इच्छापुर की खदानों से आने वाले कोयले से चलेगा।

बयान में कहा गया है, "इस परियोजना के तहत 800 मेगावाट की दो इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इसके लिए लगभग 9,680 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसमें से 7,680 करोड़ रुपये विद्युत संयंत्र स्थापित करने पर खर्च होंगे और 2,000 करोड़ रुपये खदानें विकसित करने पर।"

इस परियोजना को लिए 3:1 की ऋण-साझेदारी अनुपात के आधार पर कोष उपलब्ध कराया जाएगा। जेएसडब्ल्यू बंगाल की एसपीवी में 26 प्रतिशत साझेदारी होगी।

बयान में कहा गया है, "परियोजना की पहली इकाई को 31 मार्च, 2014 तक पूरा करने का और दूसरी इकाई को 31 मार्च, 2015 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+