झारखंड में नक्सलियों ने की छात्र की हत्या
पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने जमशेदपुर के चंदिल कॉलेज के 12 वीं के छात्र मलिंदर सिंह को बोदम गांव के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी। उस समय वह कॉलेज से अपने घर खोरको गांव लौट रहा था।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "ऐसा लगता है कि नक्सलियों ने छात्र को ग्राम जनराज्य पंचायत परिषद का सदस्य समझकर मार दिया है। इस समूह को ग्रामीण इलाके के लोगों ने नक्सलियों के खिलाफ बनाया था। यह समूह नक्सलियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए जुलूस निकालता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications