तमिलनाडु के डीम्ड विश्वविद्यालयों में फैली अशांति
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में एक हलफनामा दायर कर 44 संस्थानों की मान्यता समाप्त करने की सिफारिश कर दी है। इनमें से 16 संस्थान तमिलनाडु में हैं।
थंजावुर स्थित पुन्नैया रामाजयम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (पीआरआईएसटी) युनिवर्सिटी, इसके पास में स्थित वेल्स युनिवर्सिटी और सालेम में स्थित विनायक मिशन के छात्रों ने अपने परिसरों में बुधवार को विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।
प्रिस्ट युनिवर्सिटी के छात्र तोड़फोड़ पर उतारू हो गए। छात्रों ने संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और थंजावुर-त्रिची राजमार्ग पर यातायात रोकने की कोशिश की।
पुलिस ने छात्रों को खदेड़ दिया और प्रिस्ट युनिवर्सिटी ने अनिश्चित काल के लिए संस्थान को बंद करने की घोषणा कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications