हैती में बेहतर कार्य के लिए राजीव शाह की प्रशंसा
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी.जे.क्राउले ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, " शुक्र है कि राजीव वहां पर थे जब यह दुर्घटना हुई और राहत कार्यो में प्रगति हुई।"
क्राउले ने कहा, " मुझे लगता है कि इसका काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन इस बात को लेकर काफी रोमांचित हैं कि शाह वहां पर राहत कार्यो में जुटे हुए हैं।"
क्राउले ने कहा कि शाह प्रत्येक दिन हैती के नागरिकों और अमेरिकी नागरिकों के लाभ के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इसलिए विदेश विभाग इस बात के लिए आभारी है।
गौरतलब है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन विशेष दूत के रूप में हैती में मौजूद हैं। बिल क्लिंटन ने भी शाह के प्रयासों की सराहना की है। क्लिंटन ने कहा, "उन्हें हैती की पृष्ठभूमि के बारे में गहरी समझ है। हैती में विनाशकारी भूकंप के बाद अमेरिकी प्रतिक्रिया के तहत शाह ने काफी प्रभावकारी तरीके से नेतृत्व किया। "
अमेरिकी अखबार 'वाशिंगटन पोस्ट' को दिए गए बयान में क्लिंटन ने पिछले सप्ताह कहा, " हम जानते हैं कि शाह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और आवश्यकता के समय वे हैती के नागरिकों के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications