बड़वानी में हथियार तस्करों से 8 रिवाल्वर बरामद
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात को सेंधवा थाना क्षेत्र में वरला की ओर से आ रही दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक फरार हो गए वहीं दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लिए जाने पर उनके पास से आठ रिवाल्वर के अलावा 12 कारतूस बरामद किए गए।
सेंधवा थाने के प्रभारी मान सिंह ठाकुर ने बुधवार को पत्रकारों को बताया, "भूरे लाल और गुरवचन को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं उसके दो अन्य साथी फरार हो गए जिसमें इस गिरोह का सरगना महेंद्र सिंह और उसका बेटा प्रभा शामिल है।"
उन्होंने आगे बताया कि महेंद्र सिंह, खरगोन का बदमाश है, जिस पर पुलिस लगातार नजर रखे हुए है। उस पर हथियारों की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। मध्य प्रदेश पुलिस के साथ-साथ राजस्थान पुलिस को भी उसकी तलाश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications