भाजपा नेता पर सहायक निरीक्षक की पिटाई का आरोप
जानकारी के अनुसार कुमावत मंगलवार रात पंचायत चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण कर रहे थे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष सोनी ने एक स्कूली वाहन का अधिग्रहण न करने को कहा। कुमावत का आरोप है कि जब उन्होंने ऐसा करने में असमर्थता जताई तो सोनी ने उनकी पिटाई कर दी। कुमावत ने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बड़वानी के पुलिस अधीक्षक आर. एस. मीणा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "कुमावत द्वारा मारपीट की शिकायत दर्ज कराने पर सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं सोनी ने भी कुमावत के खिलाफ गाली गलौज की रिपोर्ट लिखाई है। उन्होंने कहा कि दोनों शिकायतों की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications