गेट्स ने भारत के साथ सैन्य समझौतों की वकालत की
दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए गेट्स ने इन दोनों समझौतों को आगे बढ़ाने के लिए इसे गति देने की मांग की। ये समझौते हैं- लॉजिस्टिक सपोर्ट एग्रीमेंट (एलएसए) और कम्युनिकेशंस, इंटरोपेराबिलिटी एंड सिक्यूरिटी मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (सीआईएसएमओए)।
गेट्स ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सीआईएसएमओए के तहत भारत को संवेदनशील संचार उपकरण प्रदान किए जाएंगे और भू-स्थानिक क्षेत्र में बुनियादी आदान प्रदान।
उन्होंने कहा, "इससे भारत को ही फायदा पहुंचेगा। उसके सैन्य बलों को उच्चस्तरीय उपकरण मिल सकेंगे।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई गेट्स की बैठक के दौरान भी यह मुद्दा उठा।
गेट्स ने कहा, "प्रधानमंत्री से एलएसए पर भी बातचीत हुई। मैंने प्रधानमंत्री से वादा किया है कि इस समझौते के संबंध में कागजी कार्रवाई आगे बढ़ाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications