हैती में शक्तिशाली भूकंप
पोर्ट-ओ-प्रिंस, 20 जनवरी (आईएएनएस)। कैरिबियाई देश हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में बुधवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्थानीय समय के अनुसार सुबह 6.03 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र राजधानी से 60 किलोमीटर पश्चिम में था।
हैती में पिछले सप्ताह के विनाशकारी भूकंप के बाद से यहां लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। लेकिन बुधवार को आया भूकंप उनमें सबसे ज्यादा शक्तिशाली था। भूकंप की वजह से जानमाल के ताजा नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications