यौन दुर्व्यवहार के मामले में अधिकारी निलंबित
वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "कांकेड़ जिले में तैनात अधिकारी अशोक सोनवानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग की कई महिला कर्मचारियों ने उनके खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। हाल ही में सरकारी जांच में इन आरोपों की पुष्टि भी हुई थी।"
अधिकारी ने बताया कि बीते सप्ताह राज्य के वन मंत्री विक्रम उसेंडी के संज्ञान में इस मामले के आने के बाद यह कार्रवाई की गई। उसेंडी का ताल्लुक भी कांकेड़ जिले से है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications