संदिग्ध अमेरिकी हत्यारे की तलाश जारी
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से वर्जिनिया राज्य के पुलिस ने बताया कि 39 वर्षीय क्रिस्टोफर स्पीट नाम का संदिग्ध व्यक्ति वर्जिनिया के एप्पोमाटॉक्स शहर का रहने वाला है।
वर्जिनिया के दैनिक समाचार पत्र 'डेली प्रोग्रेस' की वेबसाइट पर स्थानीय सरकार के अधिकारियों ने बताया है कि वाशिगंटन से 300 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित एप्पोमाटॉक्स में स्पीट ने अपनी पत्नी और बच्चे को भी गोली मारी है।
छह अन्य हत्याओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
इस वारदात के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस के हेलीकाप्टर पर गोली चलाई। उसके बाद हेलीकाप्टर खराब हो गया लेकिन कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications