पाकिस्तान में करोड़ों बच्चे पिएंगे पोलियो की दवा
स्वास्थ्य मंत्रालय के 'एक्सपेंडेड प्रोग्राम ऑन इम्युनाइजेशन' (ईपीआई) के एक अधिकारी के हवाले से 'जियो न्यूज' ने बुधवार को जानकारी दी कि 45,000 टीकाकरण दल पोलियो के टीकाकरण के इस कार्यक्रम की देखरेख कर रहे हैं।
सिंध के 22, बलूचिस्तान के 17,पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के 15, पंजाब के 13 और पांच संघ शासित जनजातीय क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है। संघीय राजधानी में भी पोलियो दवा पिलाई जाएगी।
पाकिस्तान का वर्ष 2010 तक पोलियो मुक्त राष्ट्र बनने का लक्ष्य था लेकिन नए साल में देश का पहला पोलियो का मामला सोमवार को ही सामने आया। सोमवार को नौ माह के बच्चे में पोलियो की पहचान हुई। वर्ष 2009 में पाकिस्तान में पोलियो के 117 मामले सामने आए।
पाकिस्तान, भारत, अफगानिस्तान और नाइजीरिया दुनिया के अकेले ऐसे चार देश हैं जहां यह बीमारी अब तक मौजूद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications