बसु को विदाई के बाद, देवी सरस्वती की पूजा में डूबा पश्चिम बंगाल
कोलकाता, 20 जनवरी (आईएएनएस)। वयोवृद्ध मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु को अश्रुपूरित और यादगार विदाई देने के एक दिन बाद बुधवार को कोलकाता में ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना का माहौल है।
सरस्वती पूजा के अवसर पर पूरे शहर में और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में जगह-जगह पर पंडाल लगे हुए हैं। लोग घरों, स्कूलों और कॉलेजों में भी देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पर जहां भी ये समारोह आयोजित हो रहे हैं वहां आने वाले लोग बसु की अंतिम यात्रा की ही चर्चाएं कर रहे हैं।
लोगों के बीच बसु के कार्यकाल के अलावा उनके द्वारा अपनी आंखों और शरीर का दान किया जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
सरस्वती पूजा के दिन अवकाश होने की वजह से बुधवार को सरकारी व निजी कार्यालय और बैंक बंद रहे। जबकि रविवार को एक निजी अस्पताल में 95 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद से सभी कार्यालय बंद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications