दिल्ली में घने कोहरा, रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित (लीड-2)
नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार को घने कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा। इसकी वजह से रेल और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार के तापमान से दो डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहा। साल के इस समय के लिए यह तापमान सामान्य है।"
कोहरे से दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। हवा न चलने की वजह से घना कोहरा छाया रहा। खराब दृश्यता की वजह से दिल्ली से जाने वाली 25 उड़ानों में विलंब हुआ है और यहां आने वाली दो उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली से जाने वाली 25 उड़ानों में विलंब हुआ और यहां आने वाली दो उड़ानों का मार्ग बदला गया है।"
उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे की वजह से चार रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है और लगभग एक दर्जन रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications