आर्सेलरमित्तल ने हैती के भूकंप पीड़ितों को 100,000 डॉलर दान दिया
कंपनी की कनाडा की सहायक कंपनी और वहां की चौथी बड़ी इस्पात उत्पादक आर्सेलर-मित्तल मॉन्ट्रियल इंक ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह 'डाक्टर्स विदाउट बार्डर्स' के माध्यम से अपने पैसा दान में देगी।
डाक्टर्स विदाउट बार्डर्स हैती में राहत कार्यो में लगा सबसे प्रमुख संगठन है।
बयान में कहा गया कि डाक्टर्स विदाउट बार्डर्स के साथ सामूहिक राहत कार्य के लिए दो महीने की समयावधि तय की गई है। इसके अलावा भी आपात राहत और सुधार प्रयासों को कंपनी सहायता देगी।
डाक्टर्स विदाउट बार्डर्स को दुनिया के अन्य लोगों ने भी सहायता दी है। अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली और अभिनेता ब्रैड पिट पहले ही संगठन को 10 लाख डॉलर देने की घोषणा कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications