उत्तर भारत में दूध महंगा होगा : पवार
पवार ने कहा कि मांग और आपूर्ति के बीच 18 लाख टन का अंतर है।
राज्यों के पशुपालन और डेयरी मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बढ़ती कीमतों को कम करने उपाय कर रही है।
इससे पहले महंगाई के मुद्दे पर चर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने लालकृष्ण आडवाणी और पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सात, रेसकोर्स स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने महंगाई के मुद्दे पर विचार के लिए 27 जनवरी को मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications