महिला ने हथौड़े से पीट-पीटकर पति को मार डाला
पुलिस का आरोप है कि राधेबीघा गांव निवासी शिवपूजन सिंह की हत्या उसकी ही पत्नी बेबी देवी ने हथौड़े से पीट-पीटकर कर दी। वारदात के समय सिंह गहरी नींद में था। पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर पर हथौड़े से कई वार किए गए, इससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
अरवल के पुलिस अधीक्षक असगर इमाम ने बुधवार को बताया कि इस दंपति के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि बेबी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि बेबी को हिरासत में ले लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications