एचडीएफसी का शुद्ध मुनाफा 23 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में आवास ऋण क्षेत्र के अग्रणी बैंक हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) का शुद्ध मुनाफा 22.75 फीसदी बढ़कर 671.2 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष की सामान अवधि में एचडीएफसी का शुद्ध मुनाफा 546.83 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आमदनी में बहरहाल गिरावट आई है। पिछले साल की समान तिमाही में 2,924.84 करोड़ रुपये की आय से 5.5 फीसदी घटकर वर्तमान तिमाही की आमदनी 2,76.2 करोड़ रुपये पर रह गई।

एचडीएफसी की शुद्ध ब्याज आय इस तिमाही के दौरान 27.6 फीसदी बढ़कर 1,001 करोड़ रुपये रही। इसी अवधि में संचालन आय 7.27 फीसदी घटकर 2,705 करोड़ रुपये रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+