धूमल ने दिए सीडी प्रकरण के जांच के आदेश

मंगलवार को पत्रकारों, विधायकों और उच्च न्यायालय के न्यायधीशों को तीन सीडी भेजी गई थीं। इनमें से एक ऑडियो सीडी में मुख्यमंत्री धूमल से मिलती-जुलती आवाज वाले शख्स को कथित तौर पर राज्य के सतर्कता प्रमुख को यह आदेश देते सुना जा सकता है कि केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के फोन को टैप किया जाए।

दूसरी सीडी में धूमल से मिलती-जुलती आवाज वाला शख्स को पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सुखराम और शांता कुमार के बारे में चर्चा करते सुना जा सकता है। तीसरी सीडी वीडियो सीडी है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सांसद वीरेंद्र कश्यप को कथित तौर पर राज्य में एक शैक्षणिक संस्थान खोलने के लिए घूस लेते दिखाया गया है।

इस मामले पर धूमल ने आईएएनएस से कहा, "मैंने ऑडियो सीडी की प्रामाणिकता जानने के लिए बुधवार सुबह ही जांच के आदेश दे दिए। आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) एक निश्चित समयसीमा के भीतर इस मामले की जांच करेगा।"

धूमल ने कहा, "अगर यह सीडी प्रामाणिक नहीं है तो सीआईडी इसकी जांच करेगी कि इस पूरे प्रकरण के पीछे किसका हाथ है। यह 'कट-एंड-पेस्ट' के जरिए किया गया काम है। किसी विशेष मकसद से इस सीडी के साथ छेड़छाड़ की गई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+