उड़ीसा में नक्सलियों ने मोबाइल टावर फूंका
भुवनेश्वर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के कोरापुट जिले में बुधवार को हथियारबंद नक्सलियों ने निजी क्षेत्र की एक दूरसंचार कंपनी के नियंत्रण कक्ष को आग लगा दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर से 600 किलोमीटर दूर कोरापुट के कलियंताल गांव में मौजूद मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल के नियंत्रण कक्ष में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के अनेक कार्यकर्ताओं ने आग लगा दी।
पुलिस थाना के प्रभारी प्रभाष धान ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने मोबाइल कंपनी के नियंत्रण कक्ष को आग लगा दी। छानबीन के लिए घटनास्थल पर हमने पुलिस का एक दल भेजा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications