आतंकवाद पर भारत का धैर्य असीमित नहीं : रॉबर्ट गेट्स

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई पर वर्ष 2008 में आतंकवादी हमले के बाद भारत के संयम की सराहना करते हुए भारत के दौरे पर आए अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने बुधवार को कहा कि यह सोचना 'तर्कसंगत नहीं' है कि एक अन्य आतंकवादी हमले का सामना होने पर भारत असीमित धैर्य रखेगा।

रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी से मुलाकात के बाद गेट्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुंबई पर आतंकवादी हमले के बाद भारत ने महान संयम और राजनीतिक कौशल दिखाया। परंतु एक और हमले की स्थिति में भी ऐसा जारी रहना सवालों के घेरे में है। यह मान लेना तर्कसंगत नहीं होगा कि एक अन्य हमले के मामले में भारत का धैर्य कायम रहेगा।"

यह पूछे जाने पर किया क्या उन्होंने भारतीय नेतृत्व को एक अन्य आसन्न हमले के बारे में चेतावनी दी, गेट्स ने कहा कि वर्तमान समय में दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय है।

गेट्स ने कहा, "मेरा मानना है कि न केवल भारत और अमेरिका वरन अन्य शक्तियों के बीच भी इस समय बहुत नजदीकी सहयोग है। वे भी ऐसे हमलों के बारे में चेतावनी या ऐसी कोई योजना के बनने पर जानकारी देते हैं।"

गेट्स दो दिन के दौरे पर मंगलवार को भारत पहुंचे और एंटनी के अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा से भी मिले।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+