कृष्णा ने चालकों पर हमलों के बारे में उच्चायोग से रिपोर्ट मांगी
विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने यहां संवाददाताओं को बताया, "मैंने अभी-अभी खबर सुनी है। मैंने भारतीय उच्चायोग से रिपोर्ट मांगी है।"
उन्होंने कहा कि हमले जारी रहने से द्विपक्षीय संबंध प्रभावित होंगे। शनिवार को 25 साल के एक भारतीय टैक्सी चालक पर मेलबर्न में हमला हुआ था। बुधवार को पुलिस ने हमला करने वाले संदिग्ध दंपति की तस्वीरें जारी कीं।
आस्ट्रेलिया में हाल में भारतीयों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। दो भारतीयों की तो उनमें मौत हो चुकी है। हाल ही में भारतीय टैक्सी चालकों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
गत 16 जनवरी को बेलारात शहर में टैक्सी चालक को निशाना बनाया गया था। यह हमला भारतीय टैक्सी चालक पर हमले के आरोप में एक व्यक्ति को तीन महीने की सजा होने के एक दिन बाद सामने आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications