भाजपा नेता महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिले (लीड-1)
आडवाणी ने संवाददाताओं को बताया कि खाद्य पदार्थो की बढ़ती कीमतों के बारे में लोगों की चिंता से अवगत कराने के लिए भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के 7, रेसकोर्स स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की।
भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के एक पदाधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आडवाणी और पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने किया। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली भी शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications