उस्मानिया यूनिवर्सिटी में पुलिस-छात्र भिड़े

जब छात्र शहर के केंद्र की ओर बढ़ रहे थे और पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तभी उनके बीच झड़पें शुरू हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झड़पों में कई छात्र घायल हो गए और उनमें से एक की हालत गंभीर है।
लेडीज़ हॉस्टल के पास जुलूस रोका गया
पुलिस ने लेडीज हॉस्टल परिसर के नजदीक छात्रों के जुलूस को रोका। छात्र राज्य विधानसभा भवन के नजदीक शहीद स्मारक के पास शव ले जाने की कोशिश कर रहे थे। बाद में पुलिस ने शव को परिसर के बाहर रख दिया।
एमसीए के छात्र वेणुगोपाल रेड्डी ने मंगलवार तड़के आत्मदाह कर लिया था। विश्वविद्यालय परिसर में उसका जला हुआ शव मिला था। रेड्डी ने आत्मदाह से पहले लिखे पत्र में कहा था कि उसे डर है कि तेलंगाना राज्य की स्थापना नहीं होगी।
छात्रों की संयुक्त कार्य समिति (जेएसी) ने विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को पूरी रात छात्र का शव रखा था और इस शव को एक जुलूस के साथ नलगोंडा जिला ले जाने की योजना बनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications