मप्र में धूप खिली, पर सर्द हवाओं का प्रकोप जारी
भोपाल, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सर्दी का असर कुछ कम हो चला है। अधिकांश इलाकों मे धूप खिली है लेकिन उत्तरी हवाओं का जोर सर्दी का एहसास करा रहा है।
मैासम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश इलाकों का तापमान पांच से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे सर्द नौगांव है जहां तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल क्षेत्र के न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है और वह सात डिग्री से बढ़कर साढ़े आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं हवाओं को रुख उत्तर से पूर्व हो जाने के कारण ठंड मे कुछ कमी आई है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में अब भी उत्तरी हवाएं हैं जिनके चलते सर्दी का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications