खजुराहो नृत्य समारोह 1 फरवरी से

भोपाल, 20 जनवरी (आईएएनएस)। खजुराहो नृत्य समारोह इस बार पिछले बरसों की तुलना में लगभग एक माह पहले शुरू होगा। सात दिन तक चलने वाला यह समारोह एक फरवरी से शुरू होकर सात फरवरी तक चलेगा।

मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले वर्षो में यह समारोह फरवरी के अंत अथवा मार्च के शुरू में आयोजित किया जाता था लेकिन यह महसूस किया गया है कि उस समय खजुराहो में गर्मी अपना असर दिखाने लगती, परीक्षाएं करीब होती हैं और विदेशी पर्यटक वापस लौटने लगते हैं। परिणामस्वरूप दर्शकों की संख्या कम हो जाती है। इसी के चलते इस बार समारोह एक फरवरी से आयोजित किया जा रहा है।

खजुराहो समारोह का कार्यक्रम जारी करते हुए शर्मा ने बताया कि एक फरवरी को मुंबई की राजश्री शिरक (कथक), मीरा दास (कथक), दो फरवरी को सुनंदा नायर (मोहिनीअट्टम), अंजना झा (कथक), कीर्ति रामगोपाल (भरतनाट्यम), तीन फरवरी को ईशाबेले एन्ना (कथक), जय लक्ष्मी ईश्वर (भरतनाट्यम) अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।

समारोह के चौथे दिन अरुणिमा कुमार (कुचिपुड़ी), राहुल आचार्य (ओडिसी), एस राजेंद्रन पिल्लई (कथकली), पांच फरवरी को रानी खानम (कथक), विम्बावती देवी (मणिपुरी), अल्पना वाजपेयी (कथक), छह फरवरी को कपिला इरिंजालाकुडा नांगियार (भरतनाटयम) और चक्रधर नृत्य केंद्र भोपाल के कलाकार (कथक) प्रस्तुतियां देंगे।

इस सात दिवसीय समारोह का समापन सात फरवरी को होगा। इस दिन वसुंधरा दोरास्वामी (भरतनाट्यम), राममोहन महाराज (कथक),और इलियाना सितारिस्टी (ओडिसी) अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+