दिल्ली में घने कोहरे से रेल और हवाई यातायात प्रभावित (लीड-2)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"
कोहरे से दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। हवा न चलने की वजह से घना कोहरा छाया रहा। खराब दृश्यता की वजह से दिल्ली से जाने वाली 25 उड़ानों में विलंब हुआ है और यहां आने वाली दो उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
हवाई अड्डे एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली से जाने वाली 25 उड़ानों में विलंब हुआ और यहां आने वाली दो उड़ानों का मार्ग बदला गया है।"
उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे की वजह से चार रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है और लगभग एक दर्ज रेलगाड़ियों विलंब से चल रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications