बिहार में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चौकस हुई पुलिस
इस आशंका के मद्देनजर राज्य के विभिन्न थानों को सचेत कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक बिहार और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस को विशेष चौकसी का निर्देश दिया गया है।
राज्य में सिनेमा घरों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखने के आदेश दिए गए है। पुलिस के अनुसार गणतंत्र दिवस के मौके पर अवांछित तत्वों को किसी तरह का मौका न देने की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इस मौके पर क्षेत्र के नागरिक संगठनों से भी मदद ली जा रही है।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू़ एस. दत्त ने बुधवार को बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस की गश्त रात भर होगी। उन्होंने कहा कि राज्य के संवेदनशील इलाकों के महत्वपूर्ण स्थलों पर वाहनों की तलाशी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। थाना पुलिस को दो-पहिया वाहनों पर भी निगाह रखने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध वस्तुओं की पहचान के लिए डॉग स्कॉयड की मदद से होटलों, सार्वजनिक स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में जांच का सिलसिला प्रारंभ कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications