पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों ने दी बसु को श्रद्धांजलि
बसु के अंतिम दर्शन के लिए मंगलवार को हजारों की संख्या में सरकारी कर्मचारी एकत्र हुए। मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और उनके मंत्रिमंडल के साथी बसु को श्रद्धांजलि देने वालों में सबसे आगे रहे।
बसु के लंबे समय तक सहयोगी रहे जॉयकृष्ण घोष अंतिम यात्रा के दौरान पार्थिव शरीर के साथ थे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता अंतिम यात्रा के दौरान 'ज्योति बाबू लाल सलाम' लिखी हुई तख्ती हाथों में लिए हुए थे।
वर्ष 1977 से 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बसु का रविवार को निधन हो गया था। वह 95 वर्ष के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications