युवाओं के लिए राजनीति में प्रवेश का रास्ता खोलना चाहते हैं राहुल
मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी कोशिश है कि आम लोग तथा खासकर युवा राजनीति में आकर विधायक और सांसद बने। उन्होंने कहा, "इसमें सबसे बड़ी बाधा मौके की कमी है, इसको बदलने के लिए एनएसयूआई और युवक कांग्रेस ने चुनाव की प्रक्रिया को अपनाया है ताकि राजनीति में आने की इच्छा रखने वाले इसमें शामिल हों।"
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एनएसयूआई की चुनाव प्रक्रिया में अपराधियों के प्रवेश को रोकने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक विशेष गैर सरकारी संगठन की देखरेख में कराए जा रहे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications